
कंप्यूटर के कई फायदे या लाभ होते है जिनके बारे में निचे दिया गया है –
- high speed :- कंप्यूटर काफी तेज होते है यह तेज गति से अपने कार्यो को पूरा करते है आजकल कंप्यूटर कि गति पुराने कंप्यूटर से काफी तेज होती है जो कुछ सेकंड में ही अपने कार्य को पूरा कर देती है इंसानों की तुलना में कंप्यूटर बहुत तेज गति से गणना करते है जेसे कि एक इन्सान को गुना या भाग करने में एक दो मिनट लग जाते है परन्तु कंप्यूटर गुना , भाग को एक सेकंड से भी कम समय में पूरा कर देता है
- MULTITASKING :- मल्टी टास्किंग कंप्यूटर के मुख्य लाभों में से एक है एक कंप्यूटर एक समय में बहुत सारे कार्यो को पूरा कर सकता है कंप्यूटर एक समय में लाख से भी जायदा कार्यो को पूरा करने में सक्षम होता है जेसे कि हम अपने कंप्यूटर में एक साथ गाने सुन सकते है इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते है और ms वर्ड में काम भी कर सकते है
- DATA SECURITY :- कंप्यूटर यूजर के डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखता है हम कंप्यूटर में पासवर्ड लगाके उसे लॉक कर सकते है और कोई दूसरा व्यक्ति बिना पासवर्ड के हमारे कंप्यूटर को एक्सेस नही कर सकता
- COMMUNICATION :- कंप्यूटर में हम इन्टरनेट का इस्तेमाल करके दुसरे कंप्यूटर के साथ कम्युनिकेशन कर सकते है इसके साथ साथ हम एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर में कंज को ट्रान्सफर भी कर सकते है
- TIME SAVING:- कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से हमारा बहुत सारा कीमती समय बच जाता है हम जो काम 1 दिन में करते है वही काम हम कंप्यूटर के द्वारा मिनटों में कर सकते है जेसे ऑनलाइन शोपिंग करना , पेसे ट्रान्सफर करना , और घर बेठे खाना आर्डर करना आदि
- EASY TO USE :- कंप्यूटर का इस्तेमाल करना काफी आसान होता है कंप्यूटर को सिखने के लिए तकनिकी ज्ञान कि आवश्यकता नहीं होती इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से सिख सकता है कंप्यूटर में डाटा और फ़ाइल् को ढूँढना भी काफी आसान होता है आप फ़ाइल् का नाम टाइप करके उस फ़ाइल को आसानी से खोज सकते है
- ACCURACY :-कंप्यूटर अपने कार्यो को सटीकता के साथ करता है अथार्त कंप्यूटर बिना किसी गलती के अपने कार्यो को पूरा करता है जब भी कोई इन्सान किसी कार्य को करता है तो वह उसमे गलती करता है परन्तु कंप्यूटर बिना गलती किये अपने काम को पूरा कर लेता है
- DILIGENCE :- कंप्यूटर बहुत ही मेहनती होता है यह बिना थके लगातार काम कर सकता है इन्सान 7 -8 घंटे काम करने के बाद थक जाता है परन्तु कंप्यूटर दिन के 24 घंटे बिना थके काम करता है
- AUTOMATION :- कंप्यूटर अपने कार्यो को ऑटोमेटिक पूरा कर सकता है जब कंप्यूटर किसी काम को शुरू करता है तो वेह उस काम को खुद से ही पूरा कर लेता है
- STORAGE :- कंप्यूटर की स्टोरेज क्षमता बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से कंप्यूटर में अधिक मात्रा में डेटा को स्टोर किया जाता है हम अपने कंप्यूटर पर विडियो इमेज ,गेम और गाने आदि डेटा को स्टोर कर सकते है कंप्यूटर में स्टोर किया गया डेटा हमेशा के लिए स्टोर रहता है
DISADVANTAGES OF COMPUTER कंप्यूटर के नुकसान
इसके नुकसान निचे दिए गए है
- Cyber Crime :- कंप्यूटर में साइबर क्राइम का खतरा हमेशा बना रहता है साइबर क्राइम का अर्थ होता है कि इन्टरनेट के माध्यम से कोई अपराध करना आजकल कंप्यूटर का उपयोग देता की चोरी , लोगो के साथ फ्रॉड , और लोगो को ब्लैकमेल करने के लिए भी किया जाता है
- Virus :- कंप्यूटर में वायरस प्रवेश होने का खतरा हमेशा बना रहता है वायरस कंप्यूटर में प्रवेश करके डेटा को डिलीट कर देता है डेटा चोरी करता है और उस डेटा का गलत इस्तेमाल करता है
- No Mind :-कंप्यूटर के पास हम इंसानों की तरह सोचने समझने की शक्ति नही होती कंप्यूटर खुद से कोई निर्णय नही ले सकता या खुद से कोई कार्य नही कर सकता यह केवल उतना ही कार्य करेगा जितना यूजर कमांड देगा
- Human Dependent :- कंप्यूटर को चलाने के लिए इंसानों की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि कंप्यूटर खुद से चालू नहीं हो सकता है
- Health Issues :- कंप्यूटर को लगातार चलाने से यूजर को शरीर से सम्बन्धित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है जेसे कि सीर दर्द कमर दर्द उंगलियों में दर्द आँख का कमजोर होना आदि
- Expensive :- कंप्यूटर काफी महंगे होते है और इन्हें मेंटेन करने में भी ज्यादा पेसे खर्च होते है
- No Intelligence :– कंप्यूटर के पास इन्सान की तरह सोचने की शक्ति नहीं होती है , इन्सान अपने सोचने की शक्ति के आधार पर सही गलत का निर्णय लेता है परन्तु कंप्यूटर अपनी प्रोग्रामिंग के आधार पर निर्णय लेता है
- Less employment :- कंप्यूटर के आने से बहुत से लोगो को नोकरी मिली है परन्तु कुछ इसे क्षेत्र है जहाँ पर इसने बेरोजगारी को बढाया है
- Distractions :- कंप्यूटर मनोरंजन करने का एक अच्छा साधन है जिसके कारण बहुत से लोग कंप्यूटर पर विडिओ देखकर , गेम खेलकर अपना समय बर्बाद कर देते है यह यूजर दुसरे कामो में अपना मन नहीं लगा पाता
- Irritation :-अधिक मात्रा में कंप्यूटर चलाने से यूजर को ज्यादा गुसा आता है वेह छोटी छोटी बातो पर गुसा करने लगता है यह भी कंप्यूटर का एक नुकसान है





Leave a Reply